फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया बालिका गृह कांड की सच्चाई जानने पहुंचे सामाजिक संगठन, लोगों से बात कर जुटाई जानकारी

Tue, 14 Aug 2018 06:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
Deoria Shelter Home
विज्ञापन

बहुचर्चित बालिकागृह कांड की सच्चाई जानने के लिए इलाहाबाद और गोरखपुर से सामाजिक संगठनों के सदस्य पहुंचे। शहर में भ्रमण कर लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली और बालगृह के आस-पास के दुकानदारों से भी बातचीत की।

विज्ञापन


इलाहाबाद से सामाजिक संगठनों की छह सदस्यीय टीम सोमवार को देवरिया पहुंची। सदस्य सबसे पहले महिला थाना, बाल कल्याण समिति खरजरवा पहुंचे। खरजरवा में किसी से मुलाकात नहीं हुई। 

इसके बाद सदस्य पुलिस लाइन आए, यहां पर सीडब्लूसी के अध्यक्ष श्रीकांत यादव व सदस्यों से मिलकर घटना की जानकारी ली। एसपी की गैरमौजूदगी में सीओ सिटी से मिलकर बालिका गृह में हुई घटना से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर से आए मनोज सिंह और अशोक चौधरी ने प्रोबेशन कार्यालय से बालिका संरक्षण गृह से जुड़़ी जानकारी कर्मचारियों से मिलकर ली। रेलवे स्टेशन रोड पर सदस्यों से बालगृह के आस-पास के दुकानदारों से बात की। 

इलाहाबाद से आई टीम में स्त्री मुक्ति संगठन की डॉ. निधि मिश्रा, घरेलू कामगार महिला संगठन की प्रभा, डॉ. संध्या, उपला, सुशील मान, पवन यादव शामिल रहे। सदस्यों ने बताया कि सच कुछ और ही नजर आ रहा है। फिलहाल घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसे शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें