फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी के रवैये से नाराज हुए अरुण जेटली, पार्टी से करेंगे कार्रवाई की मांग

Mon, 27 Jun 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : Getty
विज्ञापन
बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी इन दिनों वित्त मंत्रालय से जुड़े लोगों पर लगातार हमले कर रहे हैं। स्वामी वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी निशाना बनाकर ट्वीट कर रहे हैं जिससे पार्टी का एक धड़ा काफी नाराज है और ऐसा माना जा रहा है कि जेटली के चीन से वापस आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने ही पहली बार आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के फैसलों पर सवाल उठाया था और उन्हें देश की खराब हो रही आर्थिक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया। अभी यह विवाद थमा ही था कि उन्होंने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम को निशाने पर ले लिया। जब वित्त मंत्री ने अरविंद का बचाव किया तो स्वामी ने जेटली को भी नहीं छोड़ा और एक के बाद कई ट्वीट कर उनपे निशाना साधा। स्वामी के इन्हीं हरकतों से पार्टी के कई बड़े नेता नाराज हैं और वह इस पक्ष में हैं कि जल्द से जल्द इस पर कोई ठोस कदम उठाया जाए। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सोमवार को अरुण जेटली के चीन से वापस आने के बाद पार्टी कमान से स्वामी की शिकायत की जाएगी और यह सुनिश्चित करने को कहा जाएगा कि वह वित्त मंत्रालय को निशाना बनाकर टिप्पणियां करने से बाज आएं। साथ आगे से ऐसा नहीं करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए जाएं। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्वामी अब बीजेपी के सदस्य है और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण जेटली ने किया था बचाव

सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty
सुब्रमण्यम स्वामी के लगातार हमलावर तेवर और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास पर हमले के बाद गुरुवार को अरुण जेटली ने ट्विटर के माध्यम से उनके सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'वित्त मंत्रालय के अनुशासित सराकारी कर्मचारियों पर अनुचित और गलत हमला है।' An unfair and false attack on a disciplined civil servant in the Finance Ministry — Arun Jaitley (@arunjaitley) June 23, 2016
इतना ही नहीं अरुण जेटली ने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर लगाए गए स्वामी के आरोपों को गलत बताया था और उनका बचाव किया था। अरविंद का बचाव करने के लिए स्वामी ने जेटली पर भी निशाना साधा था।


Published By: Amit Tiwari
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें