फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बड़ी छापेमारी: 1.4 किलो सोना, 44 किलो चांदी और नकदी जब्त

Wed, 12 Aug 2020 03:36 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, सिवनी (मध्य प्रदेश)
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बुधवार को बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। पुलिस ने होटल में ठहरे पांच लोगों के पास से 1.25 करोड़ रुपये कीमत की सोना-चांदी और नकदी बरामद की है। छापेमारी में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग इस नकदी व जेवर को लेकर उचित दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कमलेश खरपुसे ने कहा, 'कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक होटल में पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। खुफिया सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। पुलिस को यहां पांच लोग मिले। इनमें से तीन इंदौर से और दो पंजाब के तरणतारण के निवासी हैं। इनके पास बड़ी मात्रा में नकदी और जेवर बरामद हुए हैं।'

पुलिस ने बताया कि इनके पास से 44 किलो चांदी, 1.4 किलो सोने के जेवर बरामद हुए हैं। सोने की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये मानी जा रही है। इसके अलावा 45.64 लाख की नकदी भी इनके पास से मिली है। जिन लोगों के पास यह जेवर बरामद हुए हैं, उनका कहना है कि ये पंजाब के एक ज्वैलर के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें