फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगा विधायकों को मुख्यमंत्री से समर्थन वापस लेने का अल्टीमेटम

Fri, 17 Feb 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
टीआर जेलियांग - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में महिला आरक्षण के मुद्दे पर जारी विवाद के बीच आंदोलनकारी नगा संगठनों ने राज्य के तमाम सत्तारूढ़ विधायकों से मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग से 17 फरवरी तक समर्थन वापस लेने को कहा है। ज्वायंट कोआर्डिनेशन कमेटी (जेसीसी) की ओर से बुधवार को यहां जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


मालूम हो कि शहरी निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के फैसले के बाद नगा संगठन मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। इस मांग के समर्थन में बीते सोमवार से ही राज्य में बेमियादी बंद चल रहा है।

इन विधायकों से कहा गया है कि अगर उन्होंने तय समय यानी 17 फरवरी के भीतर मुख्यमंत्री से समर्थन वापस नहीं लिया, तो अगले विधानसभा चुनावों में उनको उनके चुनाव क्षेत्रों में नहीं घुसने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आंदोलन की अगुवाई करने वाली जेसीसी और नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी ने राज्य सरकार के साथ-साथ राज्यपाल को भी चेतावनी दी है कि संगठन के समर्थकों पर अंकुश लगाने की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका धैर्य खत्म हो रहा है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सरकार व राज्यपाल पर होगी।

इन संगठनों ने अपने ताजा फरमान में बंद के दौरान पुलिस के अलावा दूसरे किसी सरकारी वाहन के सड़कों पर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है। उसने एक बयान में तमाम टेलीकॉम ऑपरेटरों को डाटा और इंटरनेट सेवाएं तत्काल बहाल करने या गंभीर नतीजा भुगतने की भी धमकी दी है। ध्यान रहे कि सरकार के निर्देश पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें