फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की मायावती के जीतने की भविष्यवाणी, ट्वीट वायरल

Fri, 17 Feb 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइलः सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty images
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी का एक ट्वीट वायरल हो गया है। इस ट्वीट में स्वामी ने बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती के यूपी विधानसभा चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह जीत हासिल करने की भविष्यवाणी की थी। 
विज्ञापन



हालांकि ट्वीट के वायरल होने के बाद उन्होंने इसे लापरवाही में ट्वीट किया गया बताकर डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मायावती के बजाय के नरेंद्र मोदी लिखना चाह रहे थे कि लेकिन लापरवाही में ऐसा हो गया। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेता ने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है यूपी चुनाव में मायावती, डोनाल्ड ट्रंप की तरह जीत हासिल करेंगी।'

गौरतलब है कि नवंबर 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर जोरदार जीत हासिल की, जबकि तमाम सर्वेक्षण और ओपिनियन पोल में हिलेरी क्लिंटन के जीतने की भविष्यवाणी की जा रही थी। 
विज्ञापन


दो घंदे बाद बीजेपी नेता ने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय नरेंद्र मोदी से था न कि मायावती से जो डोनाल्ड ट्रंप की तरह जीत हासिल कर सकते हैं। उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'यूपी चुनाव पर किए गए अपने ट्वीट में मैं नमो कहना चाहता था, लेकिन गलती से मैंने मायावती कह दिया। गलती के लिए खेद है।'

गौरतलब है कि 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से की। उन्होंने कहा, 'अमेरिका ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप को चुना है, लेकिन भारत के पास मोदी के रूप में ढाई साल पहले से ही डोनाल्ड ट्रंप है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें