फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oil crisis: रूसी संयंत्रों पर यूक्रेनी हमलों से किर्गिस्तान में तेल संकट,राजधानी के कई पंपों में पेट्रोल खत्म

Thu, 23 Oct 2025 11:01 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

रूसी तेल संयंत्रों पर यूक्रेन के हमलों का असर धीरे-धीरे अब नजर आने लगा है। रूस से आपूर्ति में कमी के कारण किर्गिस्तान में तेल संकट गहराने लगा है। राजधानी बिश्केक के कई पेट्रोल पंपों में अस्थायी रूप से पेट्रोल खत्म हो गया है। अगले कुछ हफ्तों में यहां ईंधन की कीमतें लगभग 15 फीसदी बढ़ने का अनुमान है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। किर्गिस्तान में यह संकट ऐसे वक्त आया है जब नवंबर में यहां संसदीय चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


मध्य एशियाई देश की एकाधिकार-विरोधी सेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के असर को महसूस कर रहा है। यूक्रेनी हमलों के कारण घरेलू स्तर पर पैदा हुई कमी को पूरा करने के लिए रूस ने निर्यात प्रतिबंधों को 2025 के अंत तक बढ़ा दिया है। हाल के हफ्तों में इन हमलों के कारण रूसी रिफाइनरी क्षमता का पांचवां हिस्सा प्रभावित हुआ है।

किर्गिज अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा भंडार लगभग एक महीने तक चलेगा लेकिन उन्हें उम्मीद है कि नवंबर के मध्य के बाद स्थिति में सुधार होगा, क्योंकि शरद ऋतु में रूस में कृषि कार्यों के लिए तेल की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन


एकाधिकार-विरोधी सेवा के उप प्रमुख, सिरगाक ओमोरोव ने कहा कि सरकार कीमतों को स्थिर करने और उसे अत्यधिक बढ़ने से रोकने के लिए प्रमुख आयातकों, रूस की रोसनेफ्ट और स्थानीय वितरकों के साथ काम कर रही है। अधिकारियों ने ईंधन व्यापारियों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए अस्थायी कर राहत और आसान ऋण का प्रस्ताव दिया है।
 
10 माह में 8.8 फीसदी बढ़े पेट्रोल के दाम
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से किर्गिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 8.8 फीसदी और डीजल की कीमतों में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने कहा कि ये बढ़ोतरी मुद्रास्फीति का एक बड़ा कारक है, जो सितंबर में वार्षिक 8.4% थी। किर्गिस्तान ने इस महीने 2025 के पहले नौ महीनों के लिए 10% वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर्ज की है, जिसकी एक वजह रूस पर पश्चिमी प्रतिबंध भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें