फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन चुनाव में भारत का डंका, 12 भारतीय बने सांसद

Sat, 10 Jun 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूके में शुक्रवार का दिन लोगों और नेताओं के लिए खास रहा। यूके चुनाव में 12 भारतीयों ने जीत हासिल की है। ब्रिटेन आम चुनाव का परिणाम आने के बाद जालंधर में भी खुशी का माहौल है। चुनाव में जीतने वाले भारतीयों में चार भारतीय जालंधर जिले से हैं। चुनाव में जीतने वाले ये चारों भारतीय न केवल जालंधर जिले से बल्कि एक ही विधानसभा सीट जालंधर कैंट से आते हैं। बता दें कि जीत हासिल करने वाले भारतीयों में दो ऐसे हैं जो ब्रिटिश संसद में पहली बार कदम रखेंगे। 
विज्ञापन


यूके चुनाव में जीतने वाले भारतीयों में विरेंद्र शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। विरेंद्र ने चौथी बार यूके आम चुनाव में जीत दर्ज की है। लिस्ट में दूसरा नाम तनमानजीत सिंह देसी का है। तनमानजीत यूके आम चुनाव में जीतने वाले पहले ऐसे सिख हैं, जो पगड़ी पहनते हैं। वहीं प्रीत कौर गिल पहली सिख महिला है जिन्होंने ब्रिटेन आम चुनाव में जीत दर्ज की थी। 

चुनाव में जीतने वाले जालंधर के चार एमपी लेबर पार्टी से हैं। बता दें कि यूके चुनाव में एक दर्जन भारतीय मूल के लोगों ने जीत हासिल की है। तनमानजीत सिंह देसी यूके विधानसभा में जीतने वाले सबसे कम उम्र के सिख मेयर बने हैं। देसी के पिता यसपाल सिंह देसी भी लेबर पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें