सरोद वादक अमजद अली खान को ब्रिटेन ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार को उनका वीजा आवेदन ब्रिटेन उच्चायोग ने अस्वीकृत कर दिया। इस पर जहां प्रतिष्ठित सरोज वादक ने हैरानी जताई है। वहीं, ब्रिटेन उच्चायोग ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। मशहूर भारतीय सरोद वादक अमजद अली खान ने खुद इसकी जानकारी दी।
अमजद अली खान ने ट्वीट कर बताया, ‘अगले महीने लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में परफॉर्म करना था। इसके लिए मैंने ब्रिटिश वीजा के लिए आवेदन किया था। लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया। अमजद ने ब्रिटेन उच्चायोग के इस फैसले को लेकर हैरानी जताई है। जब वीजा आवेदन अस्वीकार करने को लेकर ब्रिटेन उच्चायोग से पूछा गया, तो प्रवक्ता ने कहा कि वे किसी एक व्यक्ति के वीजा आवेदन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।
My UK visa rejected. Extremely sad for artists who are spreading the message of love & peace @HCI_London @MEAIndia @UKinIndia @SushmaSwaraj
— Amjad Ali Khan (@AAKSarod) August 12, 2016
Shocked & appalled. #UK visa rejected. scheduled to perform at the #RoyalFestivalHall in Sep @HCI_London @MEAIndia @SushmaSwaraj @UKinIndia
— Amjad Ali Khan (@AAKSarod) August 12, 2016
अमजद ने अपने ट्वीट में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश मंत्रालय का ट्विटर हैंडल शामिल करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं पिछले 70 के दशक से ब्रिटेन में परफॉर्म कर रहा हूं। ऐसे में मेरा वीजा आवेदन अस्वीकार किया जाना बड़ा दुखद है। अमजद के बेटे अमान अली ने भी इस मामले में नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है और ये सही नहीं है। अमान ने कहा कि बड़ा दुख है कि ये उनके (अमजद) के साथ हुआ है। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश और शांति के नाम की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए।
Performing almost every year in #UK since the early 70s. Upset to have my visa rejected @HCI_London @MEAIndia @UKinIndia @SushmaSwaraj
— Amjad Ali Khan (@AAKSarod) August 12, 2016