द रेड एरो ने कहा, रेड 6 और पूरी टीम ने एक साथ प्रतिक्रिया दी, जिससे पायलट और विमान को कोई और जोखिम नहीं रहा। जेट के सुरक्षित लैंड होने की खबर से खुशी हो रही है और पायलट को कोई चोट नहीं आई है।
ब्रिटेन की एयर फोर्स एयरोबैटिक टीम के एयरक्राफ्ट का कॉकपिट केनोपी उस वक्त टूट गया जब नॉर्थ वेल्स में एयरशो के दौरान एक पक्षी उससे टकरा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
टाइफून जेट्स और बैटल ऑफ ब्रिटेन मेमोरियल फ्लाइट के फ्लाईपास्ट के वीकेंड के बाद वर्ल्ड फेमस हवाई समूह रविवार को नॉर्थ वेल्स के डेनबीशायर में राइल एयर शो का समापन कर रहा था।
रेड एरो को आधिकारिक तौर पर रॉयल एयर फोर्स एरोबैटिक टीम के रूप में जाना जाता है। यह रॉयल एयर फोर्स स्कैम्पटन पर आधारित रॉयल एयर फोर्स की एरोबैटिक्स डिस्प्ले टीम है।
विज्ञापन
रेड एरो ने अपने ट्ववीट में कहा, इस वीकेंड के राइल एयरशो में पहुंचने के लिए सभी का धन्यवाद। आज हमें रेड एरो शो का समापन करना था, कुछ मिनट पहले एक पक्षी के टकराने से हमारे एक जेट के कॉकपिट को नुकसान पहुंचा। द रेड एरो ने कहा कि इस प्रकार की घटना असमान्य नहीं है।
रेड एरो ने कहा, रेड 6 और पूरी टीम ने एक साथ प्रतिक्रिया दी, जिससे पायलट और विमान को कोई और जोखिम नहीं रहा। जेट के सुरक्षित लैंड होने की खबर से खुशी हो रही है और पायलट को कोई चोट नहीं आई है।