सार
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम ने पाकिस्तान आर्मी चीफ की परमाणु धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी लोकतांत्रिक नहीं रहा। इसके साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इसे आतंक के ठिकानों को खत्म करने और पाकिस्तान को सख्त संदेश देने के लिए किया गया।
राज्यसभा सांसद और 26/11 मुंबई हमलों के विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम
- फोटो : PTI
आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान इन दिनों एक नई गीदड़भभकी दे रहा है। ऐसे में भारत के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की परमाणु धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आजादी के बाद से कभी भी सच्चा लोकतंत्र नहीं रहा। वहां हमेशा सेना का दबदबा रहा है।
निकम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इसलिए किया गया ताकि पाकिस्तान को ये साफ संदेश मिले कि अगर वो हम पर नजर उठाएगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने ये ऑपरेशन बेहद साहस और धैर्य के साथ अंजाम दिया। इसका मकसद आतंक के ठिकानों को खत्म करना था।