शिप्रा नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु
- फोटो : PTI
हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक समागम कुंभ शुक्रवार से महाकाल की नगरी उज्जैन में शुरू हो गया। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के साथ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी शिप्रा नदी में डुबकी लगाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे ‘हरित सिंहस्थ’ करार दिया है।
इस बार कुंभ में किन्नरों ने भी अखाड़ा स्थापित किया है। किन्नर अखाड़े ने गुरुवार को अपना जुलूस निकाला। करीब एक महीने के इस मेले में एक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दार्शनिक सम्मेलन होगा। इसका उद्घाटन 12 मई को आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता 14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
सम्मेलन के बाद ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण और प्रदूषण, मूल्य आधारित जीवन, विज्ञान और अध्यात्म, धर्म के माध्यम से मानव समुदाय की बेहतरी, ऑर्गेनिक फार्मिंग, स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण पर एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।