भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे ने कहा है कि यूआईडीएआई प्रणाली में कई स्तर की सुरक्षा निगरानी प्रावधान है। इससे परिचालक के स्तर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का पता चल जाएगा और उसे पहले ही रोक लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : आधार कार्ड का सॉफ्टवेयर हुआ हैक, कोई भी बदल सकता है आपका नाम और पता
हाल ही में आधार सॉफ्टवेयर हैक करने की रिपोर्ट के बीच यूआईडीएआई प्रमुख का यह बयान आया है। पांडे ने कहा कि पूरी आधार प्रणाली को इस रूप से तैयार किया गया जिससे इसमें कई स्तर की सुरक्षा है। कई स्तर पर सुरक्षा के कारण, अगर प्रणाली के स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है, सुरक्षा व्यवस्था उस तरह के प्रयास को रोक देगी।
यह भी पढ़ें : आधार हैक करना असंभव, कोई नहीं लगा सकता सेंध
उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रणाली की ‘बैंक एंड’ व्यवस्था सुरक्षा जांच करती है। इस प्रणाली में जो सुरक्षा उपाय हैं, उससेे गड़बड़ी का पता चल जाता है।
(इनपुट : एजेंसी)