फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhar Card New Rule: यूआईडीएआई ने की लोगों से अपील, 10 साल पहले जारी हुए आधार के दस्तावेजों को करें अपडेट

Sat, 24 Dec 2022 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (सीआईडीआर) में संबंधित जानकारी की सटीकता सुनिश्चित होगी। आधार धारक आधार के नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कम-से-कम एक बार पहचान और निवास प्रमाण पत्र वाले दस्तावेजों को अपडेट करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने आधार कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक, अब आधार कार्ड में लगाए गए दस्तावेजों को 10 साल बाद अपडेट कराना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने उन आधार धारकों से इस बाबत आग्रह भी किया है, जिन्हें 10 साल पहले विशिष्ट पहचान जारी की गई थी और जिन्होंने अपने रिकॉर्ड को इन 10 सालों में कभी अपडेट नहीं किया। 

विज्ञापन


यूआईडीएआई ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है। यूआईडीएआई ने बयान में कहा कि आधार धारक सहायक दस्तावेज (पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण) अपलोड करके या तो माई आधार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर अपने विशिष्ट आईडी रिकॉर्ड को अपडेट कर सकते हैं।

नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कराना होगा अपडेट
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (सीआईडीआर) में संबंधित जानकारी की सटीकता सुनिश्चित होगी। आधार धारक आधार के नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कम-से-कम एक बार पहचान और निवास प्रमाण पत्र वाले दस्तावेजों को अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन



अक्तूबर में भी लोगों से की थी यह अपील
आधार संख्या जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अक्तूबर के महीने लोगों से आग्रह किया था कि अगर उन्हें आधार संख्या लिए 10 साल से अधिक हो गए हैं और उन्होंने संबंधित जानकारी का दोबारा अपडेट नहीं कराई है, तो वे पहचान और निवास प्रमाण दस्तावेजों को अपडेट कराएं।

ऐसे और इन दस्तावेजों को करें अपडेट

  • ‘माई आधार’ पोर्टल और ‘माई आधार’ एप के माध्यम से ऑनलाइन अपडेशन किया जा सकता है।
  • आधार नामांकन केंद्र पर यह सुविधा उपलब्ध।
  • आधार धारक पहचान प्रमाण-पत्र और निवास प्रमाण-पत्र अपडेट कर सकते हैं, इनमें नाम और फोटो का होना अनिवार्य है।
  • अब तक 134 करोड़ आधार नंबर जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें