फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: तेज रफ्तार कार ने पांच महिलाओं को कुचला, दो सफाईकर्मियों की मौत, तीन घायल

Sat, 24 Dec 2022 08:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मेडक कस्बे में सुबह पांच बजे तब हुई। नगर पालिका के तीन सफाई कर्मचारी अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल दिया। वाहन ने इसी दौरान पेट्रोल पंप की दो अन्य महिला कर्मचारियों को भी कुचल दिया।
विज्ञापन
मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मेडक जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिला सफाई कर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मेडक कस्बे में सुबह पांच बजे तब हुई। नगर पालिका के तीन सफाई कर्मचारी अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल दिया। वाहन ने इसी दौरान पेट्रोल पंप की दो अन्य महिला कर्मचारियों को भी कुचल दिया। 

पुलिस के मुताबिक, एक 53 वर्षीय नगर पालिका कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो घई, जबकि घटना में घायल हुई चार महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक अन्य 55 वर्षीय महिला नगरपालिका कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, गंभीर रूप से घायल एक महिला को हैदराबाद भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य महिलाओं का मेडक के एक अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसका वाहन जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें