फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UIDAI की नई पहल, आधार कार्ड खो जाए तो ऐसे करें लॉक

Sat, 05 Oct 2019 05:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूआइडीएआइ (लोगो)
विज्ञापन

अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूआइडीएआई ने आधार को लॉक और अनलॉक करने का फीचर शुरू किया है। एक बार अगर आप आधार नंबर लॉक कर देतें हैं तो उसके बाद उसकी प्रमाणिकता खत्म हो जाएगी। ऐसे में आप प्रमाणिकता के लिए वर्चुअल आईडी का प्रयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस फीचर की शुरुआत आधार का दुरुपयोग होने से बचाने के लिए किया गया है। वहीं इस आधार नंबर के अनलॉक किए जाने के साथ ही इसकी प्रमाणिकता वापस शुरू हो जाएगी। आधार कार्ड ऑनलाइन या एसएमएस की मदद से लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। 

ऐसे करें लॉक

अपना आधार कार्ड लॉक करने के लिए आधार यूजर को यूआइडीएआई के दिए गए नंबर 1947 पर  एसएमएस करना होगा।

विज्ञापन

एसएमएस में 'GETOTP' लिखकर स्पेस दें और अपने आधार के आखिरी चार नंबर लिखकर 1947 पर भेजें।
ओटीपी मिलने के बाद आप LOCKUID लिखें स्पेस देकर आधार कार्ड के अंत के चार नंबर और प्राप्त ओटीपी टाइप करें और 1947 पर भेज दें।
इसके बाद यूआइडीएआई आपके आधार को लॉक कर देगा और आपको इसका एक एसएमएस भी आपको मिल जाएगा।

ऐसे करें अनलॉक

अनलॉक करने की विधि भी मिलती जुलती है।

विज्ञापन

इसके लिए पहले GETOTP लिखें स्पेस अपने आधार कार्ड के आखिरी के छह नंबर लिखें।
ओटीपी मिलने के बाद LOCKUID लिखें और फिर ओटीपी टाइप करें और 1947 पर भेज दें।
जैसे ही आप ओटीपी कोड लिखकर भेजेंगे आपका डेटा अनलॉक हो जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें