फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: अठले परिवार ने 19 साल में आरे में लगाए 6 हजार पौधे, बटरफ्लाई गार्डन किया शुरू

Sat, 05 Oct 2019 05:01 PM IST
आसिम खान अमित कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अठले परिवार ने आरे में लगाए 6 हजार पौधे - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का सिलसिला शुरू हो गया है। पेड़ काटे जाने का विरोध बॉलीवुड हस्तियों से लेकर आम लोग तक कर रहे हैं। इन्हीं में शुमार एक परिवार ऐसा भी है, जो इस कदम से काफी ज्यादा दुखी है क्योंकि उसने बरसों की मेहनत से इस क्षेत्र को हजारों पेड़ लगाकर हरा—भरा किया है। 

विज्ञापन


गोरेगांव (पूर्व) के रहने वाले 37 वर्षीय संदीप अठले और उनके परिवार आरे कॉलोनी में अभी तक लगभग 6000 पौधे लगा चुके हैं। 19 साल से ये परिवार मानसून के दौरान आरे कॉलोनी के पास पौधे लगा रहा है और उनकी देखभाल बिल्कुल अपने परिवार के सदस्यों की तरह कर रहा है। इसी को लेकर अमर उजाला ने संदीप अठले से बात की

पर्यावरण के बिना विकास नहीं चलेगा लंबा
अमर उजाला से बातचीत के दौरान संदीप अठले ने बताया कि आरे में जहां पेड़ काटे जा रहे हैं, वो उस जगह से करीब एक-सवा किलोमीटर दूर है, जहां हमने पेड़ लगाए हैं। मगर चिंता की बात यह है कि सरकार के लिए प्राथमिकता विकास है, पर्यावरण नहीं। एक पौधे को सिर्फ पानी ही नहीं पसीने से सींचा जाता है और अब उस पर अचानक से आरी चलाई जा रही है।
विज्ञापन


पापा ने 19 साल पहले की शुरुआत
आरे कॉलोनी को हरा-भरा बनाने का जिम्मा संदीप के पिता विनय अठले ने लिया था। वह बताते हैं कि पापा ने 2000 में यहां पेड़ लगाने की शुरुआत की थी। उस समय हम यहां से दूर रहते थे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद पापा ने हर हफ्ते यहां आना शुरू कर दिया था। उन्होंने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि उनका ख्याल भी  रखा।

साल में 100 से ज्यादा पेड़ लगाए
संदीप बताते हैं कि उनके पिताजी ने हर साल सौ से ज्यादा पेड़ लगाए और यह सिलसिला 2015 तक उनके निधन तक चलता रहा। उन्होंने 4500 से 5000 तक पेड़ इस दौरान लगवाए।

राशि के हिसाब से पेड़ लगवाए
यही नहीं उन्होंने पंचावटी नक्षत्र उद्यान का भी निर्माण करवाया। इसमें पांच तरह के पेड़ लगवाए गए, जिन्हें 27 तरह के नक्षत्रों के प्रभाव को ध्यान रखते हुए लगाया गया।

पिता की विरासत को बढ़ा रहे आगे
संदीप अब अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वह हर साल अलग—अलग समूहों के साथ मिलकर 250 से 300 पेड़ लगवा रहे हैं। आरे कॉलोनी में उन्होंने बटरफ्लाई गार्डन भी तैयार करवाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें