फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अगस्त तक अपडेट करें शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी : यूजीसी

Fri, 09 Aug 2019 06:04 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • 10 अगस्त तक संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिया है
  • रिक्त पदों की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करने को कहा था
  • विश्वविद्यालयों को फैकल्टी पोर्टल लिंक पर यह जानकारी अपडेट करनी होगी
विज्ञापन
UGC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को शिक्षकों के कुल पदों और खाली पदों की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करनी अनिवार्य है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को 10 अगस्त तक संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधन के नाम पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि आयोग ने 31 जुलाई तक सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए रिक्त पदों की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करने को कहा था। 

ज्यादातर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया है। कई विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू तक नहीं हो पाई है। इसलिए यह अंतिम निर्देश दिया जाता है कि वे 10 अगस्त तक कुल शिक्षकों, शिक्षकों के खाली पदों, आरक्षित सीटों समेत शिक्षक भर्ती संबंधी विज्ञापन की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपडेट करें। विश्वविद्यालयों को फैकल्टी पोर्टल लिंक पर यह जानकारी अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें