शिवसेना ने अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साझा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हिंदुओं के मंदिर पर हमले इसी देश में संभव है। और अगर अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वालों के पास गौमांस होता, तो ये गौरक्षक ही उन सबको मार डालते। लेकिन अभी ये गौरक्षक भी नहीं दिख रहे।
नोटबंदी के बाद भी नहीं टूटी आतंकियों की कमर, कबतक होगी कड़ी निंदा: शिवसेना
उद्धव ठाकरे ने सुरक्षा मामलों को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमलावर रुख बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि अगर आतंकवादियों के बैग में गौ-मांस होता, तो एक भी आतंकी नहीं बचता। अब ये गौरक्षक कहां चले गए? उनका इशारा गौ-रक्षकों के नाम पर देश भर में हुई मॉब लिंचिंग और प्रशासनिक विफलताओं की ओर था।
Agar unn aatankwadiyon ke bag mein Gau-maas hota to ek bhi aatanki nahi bachta. Ab ye Gau-rakshak kahan gaye?: Uddhav Thackeray, Shiv Sena pic.twitter.com/Qkka2OglCz
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
ठाकरे ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर हुआ हमला बेहद दुखद है। उद्धव ने कहा कि हिंदू मंदियों पर हमला सिर्फ इसी देश में संभव होता है।
Terrible incident. Terror attacks on temples of Hindus are possible only in this country. Shiv Sena chief Uddhav Thackeray pic.twitter.com/N0ZM24oVwh
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
गौरतलब है कि सोमवार रात को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई थी।