फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने किया राममंदिर के लिए ईंट रखने का ऐलान, तोगड़िया ने शुरू की अयोध्या कूच की तैयारी

Fri, 05 Oct 2018 06:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। परमहंस के अनशन व तोगड़िया के अयोध्या कूच के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या आकर राम मंदिर की ईंट रखने का ऐलान किया है। श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण का अयोध्या आने का निमंत्रण उद्धव ठाकरे ने स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


महंत जन्मेजयशरण ने अमर उजाला को बताया कि शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान राममंदिर मुद्दे पर वृहद चर्चा हुई है। उन्होंने अयोध्या आगमन का आश्वासन दिया है। दशहरा के बाद वे शिवसैनिकों के साथ अयोध्या की ओर कूच करेंगे। बताया कि अयोध्या आने की तिथि दशहरा सम्मेलन में उद्धव ठाकरे घोषित करेंगे।
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या कूच की तैयारी शुरू की

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संरक्षक प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या कूच की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए 21 अक्टूबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या कूच का ऐलान कर कर रखा है, जिसको लेकर हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या में डेरा जमाए हुए हैं। तैयारी को लेकर प्रवीण तोगड़िया भी आठ अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे।

वह हनुमानबाग में तीन सत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अयोध्या कूच की व्यूह रचना तैयार करेंगे। विहिप के प्रांत सहमंत्री अंकुर अवस्थी ने बताया कि 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच की तैयारी जोरों पर चल रही है, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहित संत-धर्माचार्य शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें