सोमन वांगचुक की गिरफ्तारी पर भी बोले उद्धव ठाकरे
इसके साथ ही इस दौरान प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सक्रियता कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जो व्यक्ति हमारी सेना के लिए सोलर टेंट तकनीक विकसित करता है, उसे देशद्रोही कहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने की अनुमति दी जा रही है।
ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान देशभर के लोगों से अपील की कि वे रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप फाइनल मैच का बहिष्कार करें। उन्होंने कंपनियों से भी आग्रह किया कि वे इस मैच के दौरान विज्ञापन न दें। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो हमारे सैनिकों के लिए काम कर रहा है, उसे देशद्रोही कहा जा रहा है। वहीं आप आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं, यह कैसी देशभक्ति है?
ये भी पढ़ें:- Bullet Train: कब शुरू होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए सभी सवालों के जवाब
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी
ध्यान रहे कि सोनम वांगचुक को शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी लद्दाख में राज्य की मांग और संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद हुई, जिसमें चार लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल हुए थे।