फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में शिवसेना का ही रहेगा मेयर: उद्धव

Sat, 14 Oct 2017 05:55 AM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
विज्ञापन
मुंबई  में अपना मेयर बनाने का सपना देख रही भाजपा को शिवसेना ने जोर का झटका दिया है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) उपचुनाव में मुंह की खाने के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात में से छह पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल कर एक किक में भाजपा और मनसे दोनों को ही चित कर दिया है।
विज्ञापन


बीएमसी उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद कुल 227 सदस्यीय सदन में भाजपा के 83 और शिवसेना के 84 पार्षद हो गए हैं। इसके बाद भाजपा साल 2019 में मुंबई में अपना मेयर बनाने की योजना बना रही थी। भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने बृहस्पतिवार को उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कहा था कि मुंबई का अगला मेयर भाजपा का होगा। 

पढ़ें- उद्धव ठाकरे बोले- नीतीश गाली, महबूबा धमकी दें तो सही और 'हम गर्व से कहें हिंदू हैं' तो दिक्कत

सोमैया के दावे के कुछ घंटे बाद ही शिवसेना ने मनसे के छह पार्षदों को अपने पाले में लाकर भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब सोमैया का आरोप है कि शिवसेना ने तीन-तीन करोड़ रुपये में मनसे के पार्षदों की खरीद-फरोख्त की है। वहीं, शिवसेना छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाने वाले राज ठाकरे के राजनीतिक कॅरियर में यह सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन


 मनसे से शिवसेना में शामिल होने वाले मनसे के पार्षदों ने कोकण विभागीय आयुक्त से अलग गुट के रूप में मान्यता प्रदान करने की मांग की है। दूसरी ओर, मनसे के संदीप देशपांडे ने कोकण विभागीय आयुक्त को पत्र लिखा है कि शिवसेना में शामिल होने वाले पार्षदों को अलग गुट की मान्यता न दी जाए।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी महानगरपालिका

bmc
बीएमसी एशिया की सबसे वैभवशाली महानगरपालिका है, जिसका वार्षिक बजट 39 हजार करोड़ रुपये है। यह देश के करीब एक दर्जन छोटे राज्यों के वार्षिक बजट से कहीं ज्यादा है। शिवसेना पिछले 25 साल से बीएमसी की सत्ता में है लेकिन, इस साल हुए चुनाव में बीजेपी ने गठबंधन तोड़कर अलग चुनाव लड़ा और शिवसेना के 84 सीटों के मुकाबले में 82 सीटें जीती हैं।

उद्धव ने कहा तोड़फोड़ नहीं घर वापसी
मनसे के छह नगर सेवकों को पार्टी में शामिल करने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह तोड़फोड़ नहीं है। मनसे के पार्षद पूर्व के शिव सैनिक है। अब उनकी घर वापसी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें