फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: क्या एकनाथ शिंदे को झटका देंगे फडणवीस? उद्धव गुट के इस दावे से सियासी हलचल तेज

Mon, 24 Oct 2022 12:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने रविवार को अपने मुखपत्र सामना में दावा किया कि शिंदे गुट के 40 में से 22  विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने रविवार को अपने मुखपत्र सामना में दावा किया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका दे सकते हैं। शिवसेना ने कहा है कि शिंदे  गुट के 40 में से 22  विधायक जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। 

विज्ञापन


शिंदे की मुख्यमंत्री की वर्दी कभी भी उतार दी जाएगी: उद्धव गुट
सामना में रोकठोक कॉलम में कहा गया है कि अब सभी समझ गए हैं कि शिंदे की मुख्यमंत्री की वर्दी कभी भी उतार दी जाएगी। इसमें आगे कहा गया है कि शिंदे गुट का महाराष्ट्र की ग्राम पंचायत और सरपंच चुनाव में सफलता का दावा झूठा है। शिंदे समूह के कम से कम 22 विधायक नाराज हैं। यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि इन विधायकों में से अधिकांश का भाजपा में विलय हो जाएगा। कॉलम में आगे कहा गया है कि शिंदे के कार्यों से महाराष्ट्र को बहुत नुकसान हुआ है और राज्य उन्हें माफ नहीं करेगा और भाजपा शिंदे को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती रहेगी।

शिंदे का दिल्ली में कोई प्रभाव नहीं: उद्धव गुट
कॉलम में आगे कहा गया है कि शिंदे का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में विकास में योगदान दिखाई नहीं दे रहा है। देवेंद्र फडणवीस हर जगह नजर आते हैं। शिंदे का दिल्ली में कोई प्रभाव नहीं है। फडणवीस मंगलवार को दिल्ली गए और मुंबई को स्लम से बाहर निकालने की महत्वाकांक्षी रणनीति के तहत धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार रेलवे से जमीन के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें