फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री के बंगले पर सियासत, दीवारों पर लिखा- 'फडणवीस रॉक्स'

Sat, 28 Dec 2019 02:58 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
devendra fadnavis, uddhav thackeray
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के वर्षा बंगले की दीवारों पर उद्धव ठाकरे के लिए कई तरह के संदेश लिखे दिखाई दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस बंगले में पहले देवेंद्र फडणवीस परिवार सहित रहते थे। खबरों के मुताबिक यह संदेश उस कमरे की दीवार पर लिखा गया है जिसमें देवेंद्र फडणवीस की बेटी द्विजा रहती थी। 

विज्ञापन


दरअसल, बंगले के कमरे के दीवार पर लिखा मिला कि 'हू इज यू टी...यानी यू टी कौन है...।' इस संदेश में कहीं भी साफ तौर पर राज्य के नए सीएम उद्धव ठाकरे का नाम नहीं लिखा है, लेकिन लोगों द्वारा यू टी मतलब उद्धव ठाकरे निकाला जा रहा है। इसके अलावा 'फडणवीस रॉक्स' जैसे स्लोगन भी दीवारों पर लिखे पाए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा यह बंगला खाली किए जाने के बाद से इसकी मरम्मत का काम चल रहा है। मरम्मत के इस काम के दौरान ही दीवार पर यह संदेश लिखे हुए मिले हैं।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी द्वारा बंगले की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि फडणवीस परिवार के घर खाली करने के बाद बंगले में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं थी। देवेंद्र फडणवीस फिलहाल दक्षिण मुंबई के एक फ्लैट में रह रहे हैं। वह नए साल में अपने सरकारी आवास सागर में रहने के लिए जाने वाले हैं। 

जब फडणवीस से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब बंगला खाली किया गया तब वहां ऐसा कुछ नहीं था। पूर्व सीएम का कहना है कि उन्होंने स्वंय सब कुछ ठीक से देखा था। यह उन्हें बदनाम करने की कोशिश है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें