फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ‘अगर मुझे खत्म करना चाहते हैं तो कर सकते हैं’, ठाकरे ने PM मोदी से पूछा- ऐसे कौन एहसान चुकाता है

Fri, 28 Jul 2023 03:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ठाकरे का कहना है कि यह देश ही उनका परिवार है। ठाकरे ने अजित पवार की उन टिप्पणियों पर भी असहमति जताई, जिसमें अजित ने कहा था कि एनसीपी चीफ शरद पवार को अब उम्र के कारण सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए। हम हमेशा बड़ों का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
Uddhav Thackeray - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठा-पटक जारी है। इस बीच शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख ने भाजपा को देते हुए कहा कि आप चाहें तो मुझे खत्म कर सकते हैं। मेरे पास दिवंगत पिता बाला साहब ठाकरे और महाराष्ट्र की जनता का आशीर्वाद है।

राम मंदिर पर भी बोले ठाकरे

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा कैसे ले सकती है, जब वे 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के कारण राम मंदिर विवाद का समाधान किया गया। ठाकरे ने कहा कि अगर भाजपा मुझे खत्म करना चाहती है तो वे ऐसा कर लें। मेरे पास दिवंगत पिता बाला साहब और लोगों का आशीर्वाद है।

अजित पवार पर साधा निशाना
ठाकरे का कहना है कि यह देश ही उनका परिवार है। ठाकरे ने अजित पवार की उन टिप्पणियों पर भी असहमति जताई, जिसमें अजित ने कहा था कि एनसीपी चीफ शरद पवार को अब उम्र के कारण सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए। हम हमेशा बड़ों का सम्मान करते हैं। सम्मान बनाये रखना ही मर्यादा है। अगर कोई बूढ़ा हो गया तो क्या हो गया। मुझे अजित की टिप्पणी पंसद नहीं आई। ऐसे बयान महाराष्ट्र की परंपरा के खिलाफ है। 

नरेंद्र मोदी से पूछा- ऐसे कौन चुकाता है एहसान 

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि उनके पिता बाला साहब ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बचाया था। क्या इस तरह कोई अपने एहसान का बदला चुकाता है। बता दें, उद्धव ठाकरे अकसर दावा करते हैं कि 2002 दंगों के बाद बाल ठाकरे ने ही उप-प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को फोन कर नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने से बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें