फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने किया आरे कार शेड प्रोजेक्ट रोकने का एलान, फडणवीस बोले- मुंबई भुगतेगी

Fri, 29 Nov 2019 08:35 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद आरे कॉलोनी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बन रहे कार शेड का काम रोकने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि आदेश में कहा गया है कि मेट्रो का काम जारी रहेगा, लेकिन अब एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मीडिया को दी।

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि मैंने आज आरे मेट्रो कार शेड परियोजना के काम को रोकने का आदेश दिया है। मेट्रो का काम नहीं रुकेगा लेकिन अगले फैसले तक आरे का एक भी पत्ता नहीं काटा जाएगा।

 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहली बार मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में आया हूं। मैंने यहां सिर्फ सचिवों के साथ बैठक की और एक-दूसरे से परिचय किया। मैंने उनसे करदाताओं के पैसे का सबसे अच्छे तरीके से उपयोग करने के लिए कहा है, जनता का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में मैं पहला मुख्यमंत्री हूं जो मुंबई शहर में पैदा हुआ। यह बात मेरे दिमाग में चल रही है कि मैं अपने इस शहर के लिए क्या कुछ कर सकता हूं।

विज्ञापन

 

इस दौरान महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि मैं अप्रत्याशित रूप से सीएम बन गया। जब यह जिम्मेदारी मेरे पास आई, अगर मैं इसे लेने से दूर भागता, तो मुझे बालासाहेब ठाकरे का 'नालायक' पुत्र कहा जाता।
 
वहीं, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये फैसला बताता है कि राज्य सरकार मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर नहीं है। इसे मुंबई की जनता भुगतेगी। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें