फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'लोकतंत्र के लिए पुराने मतभेदों को सुलझाना होगा', समाजवादियों के लिए जागा उद्धव ठाकरे का प्रेम

Sun, 15 Oct 2023 07:40 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

समाजवादी जनता परिवार संयुक्त बैठक में भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, भाजपा दूसरों को बर्बाद करके आगे बढ़ना चाहती है और फिलहाल वह किसी को नहीं चाहती।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी जनता परिवार पार्टियों की एक सभा में शिवसेना(यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने शिरकत की। रविवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा, समाजवादियों के साथ पुराने मतभेद वैचारिक थे, जिन्हें लोकतंत्र के लिए सुलझाया जा सकता है। ठाकरे ने शिवसेना संस्थापक बाल साहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा कि उनके पिता और समाजवादी नेता संयुक्त महाराष्ट्र के उद्देश्य के लिए एक साथ आए थे। साथ ही उन्होंने कहा, हमारे बीच वैचारिक मतभेद थे, भले ही हमारा उद्देश्य एक ही था। जब हम बैठेंगे और बात करेंगे तो मतभेद दूर हो सकते हैं। ठाकरे ने कहा कि 1966 में स्थापित शिवसेना और समाजवादी पार्टियों के बीच मतभेदों का एक लंबा इतिहास रहा है।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 1987 में विधानसभा उपचुनाव के बाद भाजपा ने शिवसेना के साथ हाथ मिलाया, जिससे पता चला कि हिंदू वोटों को एकजुट करके चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरों को बर्बाद करके आगे बढ़ना चाहती है और फिलहाल वह किसी को नहीं चाहती। 

भाजपा के लिए उद्धव के तीखे बोल
वहीं भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, अगर भाजपा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर फूल बरसा सकती है, तो मैं समाजवादी पार्टियों से भी बात कर सकता हूं। उनमें से कई मुस्लिम हो सकते हैं लेकिन वे राष्ट्रवादी हैं, जो देश के लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं। ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा के अग्रदूत जनसंघ ने दोहरी सदस्यता के मुद्दे पर जनता पार्टी को विभाजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इस समय मेरे पास आपको देने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि मेरे पास कुछ भी नहीं है। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से हाथ मिलाते हैं जो आपको कुछ नहीं दे सकता, तो यह सच्ची दोस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें