फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'कोविड केयर सेंटर खत्म करने में जल्दबाजी क्यों?' उद्धव के करीबी ने बुलेट ट्रेन स्टेशन पर कसा तंज

Tue, 26 Jul 2022 09:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस बीच शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहु और फिल्म निर्माता स्मिता ठाकरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शिंदे शिवसेना के पुराने शिवसैनिक हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (eknath shinde) और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार बुलेट ट्रेन परियोजना ( bullet train project) को फिर से पटरी पर लाने में जुटी हुई है। केंद्र ने भी इस परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण का काम इसी साल पूरा हो जाने की बात कही थी। इस बीच, उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) के एक सहयोगी ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक कोरोना केयर सेंटर तोड़े जाने का विरोध किया है। 

विज्ञापन


शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के मीडिया सलाहकार हर्षल प्रधान ने मंगलवार को पूछा कि महाराष्ट्र सरकार बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए रास्ता बनाने के लिए यहां एक कोविड-19 देखभाल केंद्र को खत्म करने की जल्दी में क्यों है? उन्होंने कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस और एच1एन1 वायरस (स्वाइन फ्लू) के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को लोगों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए ना कि कोरोना केयर सेंटर को खत्म करने में दिलचस्पी रखनी चाहिए। 

प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के अनुसार, बीकेसी के पास अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए एक टर्मिनस होगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की तुलना में यह परियोजना गुजरात के लिए अधिक फायदेमंद है, फिर भी हम कोविड-19 देखभाल केंद्र (बीकेसी में बुलेट ट्रेन टर्मिनस के लिए प्रस्तावित स्थल पर) को खत्म करने की पहल कर रहे हैं। जब मुंबई में संक्रामक रोगों के मामले बढ़ रहे हैं तो इसे खत्म करने की इतनी जल्दी क्यों है? 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते कहा था कि नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र में एक भूमिगत स्टेशन के डिजाइन और निर्माण और बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सुरंग बनाने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद आमंत्रित किए गए बोलियों का यह पहला सेट है। नई सरकार ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। 

महाराष्ट्र की सरकार में निजाम बदलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के काम में तेजी आने की उम्मीद है। नई सरकार का फोकस अब राज्य की करीब 150 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण पर है। साथ ही शिंदे सरकार पहले से अधिग्रहीत जमीन पर तेजी से काम शुरू करने के लिए मोदी सरकार के साथ तालमेल स्थापित कर रही है। गुजरात में पड़ने वाले 352 किलोमीटर के खंड के साथ-साथ दादरा और नगर हवेली वाले खंड पर बुलेट ट्रेन का काम शुरू हो गया है।  

बाल ठाकरे की बहु ने की शिंदे से की मुलाकात
शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहु और फिल्म निर्माता स्मिता ठाकरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शिंदे शिवसेना के पुराने शिवसैनिक हैं। मैं यहां उन्हें बधाई देने आई हूं। मैं उन्हें और उनके काम को पिछले कई सालों से जानती हूं। यह शिष्टाचार मुलाकात थी। हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं इसलिए मैं आज उनसे मिली। शिंदे से मिलने वाली स्मिता ठाकरे परिवार की पहली सदस्य हैं। स्मिता बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें