फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: डीएमके अध्यक्ष स्टालिन के बेटे उदयानिधि को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sun, 22 Nov 2020 03:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागापट्टीनम।
विज्ञापन
एमके स्तालिन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 75 दिन के पार्टी के अभियान पर निकले डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के बेटे व पार्टी की यूथ विंग के सचिव उदयानिधि स्टालिन को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


स्टालिन को नागापट्टीनम में अभियान के दूसरे दिन अक्कराईपेट्टाई में कोरोना महामारी के मद्देनजर दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया।


इससे पहले, दिन में स्टालिन ने राज्य के पूर्व मंत्री केएन नेहरू, यू मथिवनन, एमआरके पन्नीरसेल्वम व स्थानीय मछुआरों के साथ समुद्र में नाव से यात्रा की। तट पर लौटने के बाद जिले के एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना अनुमति अभियान चलाने और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन नहीं करने पर स्टालिन को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें