उदय फाउंडेशन की तरफ से जगत फार्म स्थित हाई लाइफ मेडिकेयर ने निशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को जगत फार्म में सुबह से ही दांत और स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने के लिए तांता लगा रहा। रोगियों के रजिस्ट्रेशन के साथ चिकित्सा शिविर में करीब 147 लोगों ने अपने दांत की जांच कराई।
हाई लाइफ मेडिकेयर के चेयरमैन डॉ सौरभ सक्सेना ने इस जांच शिविर के आयोजन के लिए पूरा श्रेय सभी नगरवासियों को और डॉक्टर की टीम को दिया । जिसमें डॉ अजय, डॉ अमित, डॉ प्रशानंत, डॉ सुकुमार, डॉ रनविजय, डॉ दानिश और डॉ पूनम शामिल हुए। डॉक्टरों की टीम ने लोगों को दांतों से जुड़ी कई बीमारियों से लोगों को जागरूक किया और दांतों से जुड़ी जानकारियां दी।