संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले अरबपति भारतीय व्यापारी महाभारत पर बनने वाली फिल्म ‘द महाभारत’ पर एक हजार करोड़ का निवेश करेंगे। यह हिन्दू महाकाव्य महाभारत पर अब तक की सबसे बड़ी मोशन पिक्चर होगी।
जाने-माने विज्ञापन फिल्म निर्माता वी ए श्रीकुमार मेनन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण दो हिस्सों में किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2018 में शुरू होगी और 2020 की शुरुआत में फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।
फिल्म के पहले हिस्से के रिलीज होने के 90 दिन बाद दूसरा हिस्सा रिलीज किया जाएगा।