छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। यहां तीन मई को एक फैक्ट्री में जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान टायर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि टायर के पास मौजूद दोनों कर्मचारी हवा में उछल गए। उनके शरीर के टुकड़े भी आसपास बिखर गए।
इसी तरह गुरुवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित भादसोड़ा थाना क्षेत्र में भी एक बड़ा हादसा हुआ। यहां हाईवे पर सवारियों से भरी बस टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। बस अहमदाबाद से कानपुर की ओर जा रही थी।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बीते 15 अप्रैल को ही टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, 30 मार्च को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे ट्रॉली से जा टकराया। हादसे में ट्रक सवार खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।
देशभर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब गाड़ी के टायर में अचानक से ब्लास्ट हुआ है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों बढ़ रहीं हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है? टायर में हवा भरने को लेकर विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
आइए जानते हैं...