अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में गिरफ्तार पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी मामले में घसीट लिया है। शनिवार को त्यागी को चार दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया।
एसपी त्यागी के बचाव पक्ष ने दावा करते हुए कहा कि 2005 में हेलिकॉप्टर खरीदने की शर्तों के बदलाव के फैसले में पीएम ऑफिस भी शामिल था। उस वक्त मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे।
हेलीकॉप्टर कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय ने शर्तों में फेरबदल किया था। बचाव पक्ष के अधिक्ता ने कहा कि वीवीआईपी लोगों के लिये यह हेलीकॉप्टर खरीदे जाने थे। पीएमओ ने उड़ान क्षमता छह हजार से कम करने का सुझाव दिया था।
बचाव पक्ष के वकील एन हरीहरन ने कहा कि जो हेलिकॉप्टर सौदे के नियमों में बदलाव का फैसला अकेले का नहीं था, बल्कि ये सामूहिक फैसला था। बचाव पक्ष ने ये भी कहा कि ये त्यागी के वायु सेना प्रमुख बनने से पहले लिया गया था। त्यागी कभी भी हेलिकॉप्टरों के लिए खरीद प्रक्रिया में शामिल नहीं थे।