फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के चक्कर में दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत 

Mon, 18 Mar 2019 03:45 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
pubg
विज्ञापन
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में दो युवक ऑनलाइन  गेम पबजी खेलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकरी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार की शाम यहां से करीब 570 किलोमीटर दूर हिंगोली में हुयी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी पहचान नागेश गोरे (24) और स्वप्निल अन्नापूर्णे (22) के रूप में हुयी है। वे दोनों रेल पटरियों के पास पबजी खेल रहे थे और हैदराबाद-अजमेर ट्रेन की चपेट में आ गए। लोगों को देर रात उनके शव मिले।

इस घटना के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत की एक रिपोर्ट हिंगोली थाने में दर्ज करायी गयी है। पबजी दक्षिण कोरियाई मूल का एक ऑनलाइन गेम है और विशेषज्ञों के अनुसार इस गेम की लत लग जाती है तथा इसे खेलने वाले लोगों में हिंसक प्रवृत्ति बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें