फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: बोरवेल में गिरने से दो साल की मासूम की मौत, 19 घंटों तक सेना और एनडीआरएफ ने चलाया था रेस्क्यू अभियान

Sun, 04 Jun 2023 02:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

जामनगर तालुका विकास अधिकारी एन ए सरवइया ने बताया कि बच्ची को बचाने के लिए भारतीय सेना, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया था। जवानों ने रविवार सुबह 5.45 बजे बच्ची को निकाल लिया गया, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस। File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के जामनगर में दो साल की एक मासूम की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। 20 फीट में फंसी मासूम को निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने 19 घंटे की कड़ी मेहनत की फिर भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। पुलिस का कहना है कि मृतका आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती थी। शनिवार को मासूम अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर काम करने आई थी। यहां खेलते-खेलते सुबह करीब 9.30 बजे खेत में बने 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी।

पढ़िए, पूरा मामला

विज्ञापन

जामनगर तालुका विकास अधिकारी एन ए सरवइया ने बताया कि बच्ची को बचाने के लिए भारतीय सेना, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया था। जवानों ने रविवार सुबह 5.45 बजे बच्ची को निकाल लिया गया, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह 11 बजे प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू शुरू किया, जिसके बाद वडोदरा से सेना और एनडीआरएफ भी अभियान में शामिल हो गई। रात भर ऑपरेशन किया गया। टीम का कहना है कि बोरवेल में पानी भर गया था, जिसे बाहर निकालना काफी चुनौतीपूर्ण रहा था। बोरवेल के साथ-साथ एक और गड्ढा किया गया था।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे ही हादसे
साल 2022 में 12 साल की एक किशोरी गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में भी बोरवेल में गिर गई थी। 60 फीट पर फंसी किशोरी को रेस्क्यू टीम ने पांच घंटे में ही सकुशल बाहर निकाल लिया था। इसके अलावा 2022 के ही जून में दो साल का एक बच्चा भी सुरेंद्रनगर जिले में ही बोरवेल में गिर गया था। आर्मी, फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे भी सकुशल निकाल लिया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की थी गाइडलाइन

विज्ञापन

2009 में सुप्रीम कोर्ट ने एक गाइडलाइन जारी किया था। जो बोरवेल में बच्चों के गिरने के बारे में थी। 2010 में कोर्ट ने गाइडलाइन को अपडेट किया था। गाइडलाइन में कोर्ट ने कहा था कि बोरवेल के निर्माण के दौरान आसपास तारों की फेंसिग की जाए। इसके बाद स्टील की परत से गड्ढे को नट-बोल्ट की मदद से कसा जाए, जिससे हादसों को रोका जा सके।

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
गुजरात के वडोदरा जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और टैंकर की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 6.30 बजे जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर मसर गांव में हुआ। मोरबी से महाराष्ट्र जा रहे ट्रक में टाइल्स भरे हुए थे। जबकि, टैंकर खाली था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें