फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 13वीं मंजिल से गिरी दो साल का बच्ची, पड़ोसी की सतर्कता के चलते बची जान; देखें वीडियो

Sun, 26 Jan 2025 08:57 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

बच्ची की जान भावेश म्हात्रे नाम के शख्स की सतर्कता के चलते बच गई। सोशल मीडिया पर भावेश की जमकर प्रशंसा हो रही है। लोग उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' बता रहे हैं।
विज्ञापन
बहुमंजिला इमारत से गिरी बच्ची की बची जान - फोटो : एक्स/@mohirai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...' यह कहावत महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली से सामने आई एक घटना पर फिट बैठती है। डोंबिवली में एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल से गिरे एक दो साल के बच्चे की जान बच गई।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


बच्ची की जान भावेश म्हात्रे नाम के शख्स की सतर्कता के चलते बच गई। सोशल मीडिया पर भावेश की जमकर प्रशंसा हो रही है। लोग उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' बता रहे हैं। यह घटना पिछले सप्ताह डोंबिवली के देवीचापाड़ा इलाके में हुई थी और बच्ची को मामूली चोटें आई हैं।

सामने आए वीडियो में भावेश म्हात्रे बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वह बच्ची को पूरी तरह से पकड़ने में असफल रहे, लेकिन कोशिश के चलते जमीन पर गिरने का प्रभाव हो गया। इससे बच्ची जमीन से सीधे टकराने से बच गई। बच्ची के शरीर में हल्की चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची 13वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खेलते समय गिर गई थी। कुछ देर तक बालकनी के किनारे लटकी रही और फिर गिर गई। महात्रे ने बताया कि वह इमारत के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने बच्ची को बालकनी में लटके देखा। उसे देखकर मैं दौड़ पड़ा, क्योंकि मुझे हर हाल में बच्ची को बचाना था। उन्होंने ने कहा, साहस और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। एक नागरिक अधिकारी ने महात्रे के कार्य की सराहना की और कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की योजना है।
विज्ञापन

वीडियो नीचे देखें-
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें