आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में विनुकोंडा के पास एक खुले बोरवेल में गिरने वाले 2 वर्षीय बच्चे को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बचा लिया।
चंद्रशेखर नाम का यह बच्चा खेल के दौरान बोरवेल में जा गिरा था। दरअसल मवेशियों की देखभाल के दौरान बच्चे की मां का ध्यान बेटे पर नहीं गया जिसके बाद यह हादसा सामने आया।
पढ़ें- बोरवेल में जिंदगी की जंग हार गया अभि, 20 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
#UPDATE Guntur (Andhra Pradesh): 2-year-old Chandrashekhar rescued after 12 hours; shifted to hospital. He fell into a borewell yesterday. pic.twitter.com/x9VIOMomb8— ANI (@ANI) August 16, 2017
पुलिस के मुताबिक, बच्चा 15 फीट गहरे गढ्ढे में जा गिरा। जिसके बाद बच्चे को बचाने के लिए एक और गढ्ढा साथ में खोदा गया। जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे बच्चे को एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। यह बचाव अभियान 12 घंटे तक चला। फिलहाल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया गया है।
पढ़ें- गुजरात: 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, 250 फीट पर अटका
बता दें कि घटना के बारे में सूचना मिलते ही आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एन चीन राजप्पा ने जिला प्रशासन अधिकारियों को बच्चे को बचाने के लिए निर्देश दिए थे।