फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न हो 26/11 जैसा अटैक, बनाया गया 32 हजार करोड़ का कोस्ट गार्ड सुरक्षा प्लान

Wed, 16 Aug 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार ने 26/11 आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना के लिए पांच साल के एक्शन प्लान हरी झंडी दिखा दी है। करीब 32 हजार करोड़ के इस प्लान के तहत थल सेना, वायु और नौसेना के लिए हथियारों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: अरुण जेटली बोले- भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी ताकत लगा दे सेना

26/11 आतंकी हमले के बाद कोस्ट गार्ड के फोर्स लेवल को मजबूत करने की तैयारियां जोरों से चल रही है, जिसमें नाव, हेलीकॉप्टर्स, एयरक्राफ्ट तैयार किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इसका अहम उद्देश्य ऐसा कोस्ट गार्ड बनाना है, जिसमें साल 2022 तक 175 शिप और 110 एयरक्राफ्ट आ सकें। ताकि, तटीय सुरक्षा, द्वीप क्षेत्र और समुद्री परिवेशों के संरक्षण के साथ-साथ चोरी और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस प्लान के पहले से ही 65 जहाज और इंटरसेप्टर शिप और नौकाएं निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा 5,000 करोड़ से अधिक के 30 हेलीकाप्टरों की डील भी चल रही है। जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के 16 देशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों की खरीद के आदेश दिए गए हैं, जो एयरबेस से 30 यात्रियों को ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें