फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट : कलपुर्जों की आपूर्ति घटने से दोपहिया वाहनों की बिक्री में सुस्ती

Tue, 03 Mar 2020 04:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस के कारण ऑटो उपकरणों की आपूर्ति प्रभावित होने का असर दोपहिया वाहनों की बिक्री पर भी पड़ने लगा है। यही कारण है कि देश में फरवरी में विभिन्न दोपहिया वाहन कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान टीवीएस मोटर कंपनी की दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 15.39 फीसदी घटकर 2,53,261 इकाई रह गई।

विज्ञापन


कंपनी ने सोमवार को बताया कि कोरोनावायरस फैलने की वजह से कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित होने से उसकी बिक्री में गिरावट आई है। इस संकट के कारण बीएस-6 वाहनों के कुछ कलपुर्जों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस स्थिति को जल्द सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।

कंपनी के मुताबिक, आलोच्य महीने में उसके दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 17.4 फीसदी घटकर 2,35,891 इकाई रही। इस दौरान उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 26.72 फीसदी घटकर 1,69,684 इकाई रह गई। वहीं, बाइक की बिक्री 3.29 फीसदी घटकर 1,18,514 और स्कूटर बिक्री 30.25 फीसदी घटकर 60,633 इकाई रह गई।
विज्ञापन

 
बजाज ऑटो की बिक्री 10 फीसदी घटी : आलोच्य महीने में बजाज ऑटो की कुल वाहन बिक्री 10 फीसदी घटकर 3,54,913 इकाई रही। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 3,93,089 दोपहिया वाहन बेचे थे। कंपनी ने बताया कि आलोच्य महीने में उसकी कुल घरेलू बिक्री 24 फीसदी घटकर 1,68,747 इकाई रही।

वहीं, उसकी कुल दोपहिया वाहन बिक्री 5 फीसदी घटकर 3,10,222 इकाई रही, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 31 फीसदी घटकर 44,691 इकाई रह गई। कंपनी की घरेलू बिक्री 38 फीसदी की गिरावट के साथ 21,871 इकाई रही। हालांकि, उसके तिपहिया वाहनों का कुल निर्यात 9 फीसदी बढ़कर 1,86,166 इकाई रहा।

टोयोटा ने शुरू की बीएस-6 वाहनों की आपूर्ति

विज्ञापन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बीएस-6 वाहनों की आपूर्ति शुरू कर दी है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एवं सर्विस) नवीन सोनी कहा कि अब तक 31,854 बीएस-6 वाहन डीलरों तक पहुंचा दिए गए हैं। ग्राहकों की ओर से नए ईंधन वाले वाहनों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच, कंपनी ने कहा कि फरवरी में उसकी कुल वाहनों की बिक्री 9.1 फीसदी घटकर 11,356 इकाई रह गई। वहीं, उसकी कुल घरेलू बिक्री 11.9 फीसदी की गिरावट के साथ 10,352 इकाई रह गई।

अशोक लीलैंड में 37 फीसदी की गिरावट

अशोक लीलैंड ने सोमवार को कहा कि फरवरी में उसकी वाहन बिक्री 37 फीसदी घटकर 11,475 इकाई रही। वहीं, उसकी कुल घरेलू बिक्री 39 फीसदी घटकर 10,612 इकाई रह गई। कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में उसे मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 47 फीसदी घटकर 6,745 और हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 18 फीसदी घटकर 3,867 इकाई रही। एक साल पहले उसने 4,731 वाहन बेचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें