जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। दोनों आतंकी पुलवामा के तहाब गांव में छुपे थे। जिन्हें कई घंटों की घेराबंदी के बाद सेना ने मार गिराया।
J&K Pulwama encounter #UPDATE: Two terrorists killed in an encounter with security forces in Tahab area, operation continues.— ANI (@ANI_news) 30 July 2017
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सेना ने आतंकी घुसपैठ को भी नाकाम कर दिया था। जिसमें 3 आतंकी मारे गए थे। पिछले 6 महीने में सेना ने कश्मीर में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। सीमा पर पिछले कुछ समय से लगातार तनाव का माहौल है। आये दिन सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है और भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।