फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: मेघालय में कांग्रेस को झटका, दो निलंबित विधायक एनपीपी में शामिल

Mon, 19 Dec 2022 09:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग

सार

कांग्रेस से निलंबित अम्परीन ने कल ही अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा था। एनपीपी में शामिल होने के बाद उनको प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस की पूर्व नेता अम्पारीन एनपीपी में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के दो पूर्व कांग्रेस विधायक अम्परीन लिंगदोह और मोहेंड्रो रापसांग सोमवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गए। उन्होंने इस मौके पर  मुख्यमंत्री कोनराड संगमा भी मौजूद रहे। इवरीनघेप में आयोजित एक समारोह में संगमा ने दोनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया। इसके साथ ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) जिला परिषद (एमडीसी) के सदस्य एमलांगकी लमारे भी एनपीपी में शामिल हुए। इन लोगों के पार्टी में आ जाने से एनपीपी की ताकत काफी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि अम्परीन ने कल ही अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा था। एनपीपी में शामिल होने के बाद उनको प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एनपीपी ने जिन छह लोगों के नामों की लिस्ट जारी की है उनमें अम्पारीन का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस की सदस्यता छोड़ने के अलावा दोनों विधायकों ने विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया। विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक अम्पारीन लिंगदोह और मोहिन्द्रो रैपसांग ने आज विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा दे दिया। स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


लिंगदोह और रापसांग को निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने फरवरी में तीन अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) के लिए समर्थन की घोषणा की थी। यह वही वक्त था, जब पार्टी के 17 में से 12 विधायक टीएमसी में चले गए थे। मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें