फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से पकड़े गए अल-कायदा से जुड़े दो बांग्लादेशी, भारत में अवैध तरीके से रह रहे थे

Tue, 14 May 2024 09:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

दोनों आरोपियों की पहचान अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के 30 वर्षीय बहार मिया और 40 वर्षीय रेयरली मिया के तौर पर की गई है। ये दोनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं और भारत में बिना पासपोर्ट के रह रहे थे।
विज्ञापन
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से पकड़े गए अल-कायदा से जुड़े दो बांग्लादेशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस ने सोमवार को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। दरअसल, ये दोनों एक आतंकवादी संगठन अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से संबंध रखते हैं। इन दोनों की पहचान अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के 30 वर्षीय बहार मिया और 40 वर्षीय रेयरली मिया के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


ये दोनों आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और भारत में बिना पासपोर्ट के अवैध तरीके से रह रहे थे। असम में आतंकी नेटवर्क फैलाने के लिए भारतीय दस्तावेज हासिल कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि वे युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, "ये दोनों असम में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अवैध रूप से रह रहे थे।" उनके पास से आधार और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें