नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां इथियोपियन एयरलाइन और एयर इंडिया के विमानों में बगल की तरफ से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ही विमानों के पंखे क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। डीजीसीए ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये हादसा मंगलवार को हुआ। जिसके बाद दोनों ही विमानों को अलग ले जाया गया।
Close shave at Delhi's IGI Airport as wings of two aircraft, Ethiopian Airlines and Air India, collided yesterday. More details awaited. pic.twitter.com/tEF5Qh4sdV
— ANI (@ANI) August 9, 2017
इथियोपियन एयरलाइंस ने कहा कि वो दूसरे प्लेन से अपने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही है। एयरलाइन ने फ्लाइट में सवार यात्रियों से माफी भी मांगी है।
We flew substitute aircraft to continue with flight service for valued customers. Apologize to passengers on the flight: Ethiopian Airlines— ANI (@ANI) August 9, 2017
डीजीसीए ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
#UPDATE: Directorate General of Civil Aviation (DGCA) probing the incident.
— ANI (@ANI) August 9, 2017
दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला जवान के साथ नशे में धुत शख्स ने की अभद्रता, गिरफ्तार
इससे पहले, अप्रैल में भी दो प्लेन एक-दूसरे के आमने सामने आ गए थे। तब दिल्ली से गोवा की फ्लाइट नंबर एएल156 रनवे नंबर 28 से सुबह 11.45 बजे टेक आफ करने वाला था। इसी दौरान एटीसी की तरफ से फ्लाइट के पायलट को रुकने का आदेश दिया गया और वापस बुलाया गया। पर उसी समय इंडिगो की रांची से आ रही फ्लाइट नंबर 6ई398 उसी रनवे पर लैंड करने लगी। उस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया था।