फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम येचुरी के साथ बदसलूकी की कोशिश, RSS को जिम्मेदार ठहराया

Wed, 07 Jun 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित सीपीएम दफ्तर में दो लोगों ने घुसकर पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी के साथ बदसलूकी की कोशिश की। पार्टी ने इस घटना के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। ये लोग सीपीएम मुर्दाबाद और हिंदू सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई करने के बाद इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि अब तक इन दोनों की पहचान नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब सीपीएम महासचिव येचुरी दो दिवसीय पोलित ब्यूरो की समापन बैठक में शामिल होने के लिए सेंट्रल कमिटी हॉल में जा रहे थे। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीएम महासचिव ने कहा ‘अगर ये दोनों व्यक्ति मेरे पास पहुंच जाते तो उन्हें माकूल जवाब मिल जाता।’

उन्होंने कहा ‘बगैर हिंसा और आतंक के आरएसएस कभी भी अपना राजनीतिक प्रभाव नहीं बढ़ा पाई। भारत के लोगों ने पहले भी इन हथकंडों का जवाब दिया है और हम दोबारा इसका जवाब देंगे।’ उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘हमें चुप कराने की संघ की गुंडागर्दी की किसी तरह की कोशिशों के आगे हम नहीं झुकेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें