फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : गो तस्करी के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी में भी आग लगाई

Fri, 22 Nov 2019 06:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में गो तस्करी के आरोप में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कूचबिहार में गो तस्करी के शक में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना में मारे गए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर पिकअप वैन में चोरी के जानवर ले जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले पुतिमारी फोलेश्वरी गांव के लोगों को उनपर शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में गाय देखकर लोग भड़ गए और दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी।

दोनों की पिटाई के साथ लोगों ने गाड़ी में भी आग लगा दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाकर कूचबिहार के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें