फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA: अमित शाह बोले- दो और हुर्रियत समूहों ने मोदी के नेतृत्व वाले भारत में जताया विश्वास, अलगाववाद की निंदा की

Thu, 27 Mar 2025 03:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौजूद हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो और घटकों ने अलगाववाद को त्याग दिया और उसकी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बनाए जा रहे नए भारत में अपना विश्वास जताया है। गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में ये बात कही है।
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दो और हुर्रियत समूहों ने अलगाववाद की निंदा की है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले भारत में विश्वास जताया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी। हुर्रियत से जुड़े दो और समूहों, जम्मू और कश्मीर तहरीकी इस्तेकलाल और जम्मू और कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकामत ने अलगाववाद को त्याग दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्मित नए भारत में अपना विश्वास जताया है। मोदी सरकार के तहत अलगाववाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है और पूरे कश्मीर में एकता की जीत की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Robert Vadra: राहुल के बचाव में उतरे वाड्रा; बोले- हमें सिखाया गया है कि आस-पास के लोगों का सम्मान कैसे करें?
विज्ञापन

जेकेपीएम और जेकेडीपीएम ने की अलगाववाद की निंदा
इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा यह घटनाक्रम अलगाववादी समूह के दो अन्य सहयोगियों की तरफ से इसी तरह की घोषणाओं के दो दिन बाद आया है। बता दें कि, मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) और जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट (जेकेडीपीएम) ने अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की। इस एलान के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के तहत अलगाववाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है और एकता की जीत पूरे कश्मीर में गूंज रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: आरोपी ने जज के जाली हस्ताक्षर किए, बॉम्बे हाईकोर्ट से जालसाजी मामले में ली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें