फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: मल्कानगिरी में बारिश और तूफान का कहर, दो लापता और पांच घायल

Fri, 02 Jun 2023 02:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

अग्निशमन सेवा और ओडीआरएएफ के कर्मी जलाशय में लापता दो लोगों की तलाश कर रहे है। पुलिस ने कहा कि एक हवाई पट्टी की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का हिस्सा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में बृहस्पतिवार को बारिश और गरज के साथ चली तेज हवाओं की वजह से दो लोग लापता हो गए, जबकि पांच घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबकि, करीब 15 मिनट तक चली तेज हवा ने जिले में बड़े स्तर पर तबाही मचाई। सतीगुड़ा बांध जलाशय में तेज हवाओं के कारण नाव पलटने से एक मछुआरा और एक महिला लापता हो गई। पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान जिले के भीमा रंगिनी गांव के गोविंद सरदार और तुलसी मढ़ी के रूप में हुई है।

अग्निशमन सेवा और ओडीआरएएफ के कर्मी जलाशय में लापता दोनों की तलाश कर रहे है। पुलिस ने कहा कि एक हवाई पट्टी की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का हिस्सा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्सों में कई कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के तार टूट गए।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर विशाल सिंह ने कहा कि अग्निशमन सेवाओं और ओडीआरएएफ कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान में तेजी लाने के लिए कहा गया है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) सत्यव्रत साहू ने कोरापुट में ओडीआरएएफ टीमों को मल्कानगिरी पहुंचने और बचाव अभियान को तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें