फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी में पास करवाने के लिए लेक्चरर्स ने रखी अजीब मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 20 Sep 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक शहर में पुलिस ने एक कॉलेज के दो लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने हाईस्कूल की एक छात्रा को अंग्रेजी में नंबर बढ़ाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी थी। पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत पर दोनों लेक्चरर्स को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि हाईस्कूल में छात्रों को स्कूल-कॉलेज कुछ इंटरनल नंबर देते हैं जिन्हें बोर्ड को भेजा जाता है। यह नंबर फाइनल रिजल्ट में जुड़ते हैं। इस मामले में डीसीपी (जोन-1) लक्ष्मीकांत पाटिल ने कहा कि पुलिस लड़की के आरोपों की जांच करेगी। उन्होंने कहा, 'हम इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं। हम इस बारे में दोनों टीचरों और लड़की से पूछताछ करेंगे।' 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने अब एफआईआर दर्ज करवाई है। जबकि उसके अनुसार दोनों काफी लंबे समय से उसे परेशान कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया, 'लड़की ने फरवरी 2017 से लेकर अब तक करीब 4 बार एचएससी एग्जाम दिया और हर बार अंग्रेजी में फेल हो गई। लड़की ने आरोप लगाया है कि दोनों लेकचरर्स ने उसे गलत तरीके से छुआ और अच्छे नंबरों के लिए सेक्शुअल डिमांड की।'
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सूरज बिजली ने बताया कि लड़की ने दोनों लेक्चरर पर 2016 से परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दोनों लेक्चरर की गिरफ्तारी के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने पीड़िता के परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। प्रिंसिपल ने लड़की के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उसे इंटरनल में अच्छे नंबर मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें