फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बचाने के लिए जहरीले कोबरा से भिड़ी मां, 5 में से एक को ही बचा पाई

Thu, 20 Sep 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
black cobra
विज्ञापन

मां की ममता हर किसी में एक समान ही होती है, चाहे वो इंसान हो या कोई जानवर। और अगर उस मां के बच्चों पर कोई अनजाना खतरा नजर आता है तो वो अपने बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है। इसका जीता-जागता उदाहरण ओडिशा के भद्रक में देखने को मिला है। 

विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि एक कुतिया ने अभी हाल ही में पांच बच्चों को जन्म दिया था। वो अपने पांचों बच्चों के साथ सड़क के किनारे ही रहती थी। इसी बीच एक कोबरा ने उसके बच्चों पर हमला बोल दिया।

इस दौरान कुतिया भी वहीं पास में ही मौजूद थी। वो अपने बच्चों को बचाने के लिए उस जहरीले कोबरा से भिड़ गई। हालांकि अफसोस इस बात का रहा कि वो सिर्फ अपने एक बच्चे को ही बचा पाई, जबकि चार बच्चों को कोबरा ने अपने डंक से मार दिया। 
विज्ञापन


वहीं, जब वन विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना मिली तो वो तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सांप उस कुतिया के चार बच्चों को मार चुका था।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में वन अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरे को पकड़ लिया और अपने साथ लेकर चले गए। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें