फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवीएम से निष्कासित बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस में हुए शामिल

Tue, 18 Feb 2020 01:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) दो विधायकों बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने सोमवार को दिल्ली में औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वहीं  जेवीएम के विधायकों के कांग्रेस विलय पर राज्य कांग्रेस इकाई और विधायकों ने विरोध दर्ज कराया है। जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने तो सार्वजनिक रूप से अपनी आपत्ति भी जताई थी।  
 
विज्ञापन
मांडर विधायक बंधु तिर्की व पौड़याहाट विधायक प्रदीप यादव दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भले ही एक मार्च को रैली करके राहुल गांधी के समक्ष जेवीएम से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के संग सार्वजनिक रूप से ताल ठोककर अपनी खोई जमीन पाने की तैयारी कर रहा हो पर अपनों की रार के चलते पार्टी की यह राह फिलहाल आसान नहीं दिखती।
विज्ञापन


बावजूद इसके पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि स्थानीय इकाई की नाराजगी को दूर कर दिया गया है। अंसारी से बात करके उनकी सारी शंकाओं को समाधान कर दिया गया है। अब पार्टी में नाराजगी जैसा कुछ नहीं है।  

उधर बाबू लाल मंराडी के नेतृत्व वाले झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में विलय के पार्टी से खफा मंदार के विधायक बंधु तिर्की और विधायक दल के नेता और पोरैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के 85 फीसदी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष समेत अनेक वरिष्ठ नेता कांग्रेस में विलय करेंगे।
विज्ञापन


2006 से जिस विचारधारा को लेकर वह समाज के शोषित और आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ रहे थे। वह भाजपा के समर्थन के चलते लीक से हटती नजर आई। जहां तक सवाल उनकी सदस्यता का है तो उन्होंने कहा अब फैसला स्पीकर को करना है कि वह बाबूलाल मरांडी के समूह को अधिकारिक मानते हैं या उनके ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें