जहाजों का यह दौरा दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत संबंध स्थापित करेगा। इस साल की शुरुआत में, दो भारतीय नौसेना जहाजों, सह्याद्री और कदमत्त ने भी हो ची मिन्ह सिटी का दौरा किया था।
भारतीय नौसेना के दो जहाज शिवालिक और कामोर्टा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग कार्यक्रमों के लिए वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी पहुंचे। दोनों जहाज दक्षिण चीन सागर में तैनात हैं। यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इस साल की शुरुआत में, दो भारतीय नौसेना जहाजों, सह्याद्री और कदमत्त ने भी हो ची मिन्ह सिटी का दौरा किया था।
विज्ञापन
जहाजों का यह दौरा दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत संबंध स्थापित करेगा साथ ही भारत और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे। हालांकि इससे चीन को दिक्कत हो सकती है। दक्षिण चीन सागर में में लगातार अपनी गतिविधियों से चीन अन्य देशों को परेशान कर रहा है।